लेटेस्ट न्यूज़

अतीक अहमद का गैंग और प्रयागराज में 100 करोड़ से अधिक की बेशकीमती जमीन, इसपर होगा अब ये काम

Property Seized Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद के आईएस 227 गैंग के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 करोड़ की 38 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई है. एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के नसीरपुर सिलना गांव की इस बेशकीमती जमीन पर अब ED, GST भवन और महिला हॉस्टल बनेगा.

ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed
Atiq Ahmed
social share
google news

Property Seized Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत को दो साल से अधिक का समय बीत चुका है.लेकिन उसके खूंखार आईएस 227 गैंग के खिलाफ कार्रवाई अभी थमी नहीं है. प्रयागराज जिला प्रशासन ने अतीक के गुर्गों के कब्जे से 100 करोड़ रुपये से अधिक की बेशकीमती जमीन को कब्जा मुक्त करवाया है. खास बात यह है कि जिस जमीन पर कभी माफिया का खौफ था अब वहां देश की बड़ी जांच एजेंसियों के दफ्तर और गर्ल्स हॉस्टल नजर आएंगे.