लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली में पशुपालकों को बड़ी राहत, एक कॉल पर घर बैठे मिलेगा पशु उपचार

Raebareli News: रायबरेली के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है. अब पशुओं के इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. टोल-फ्री नंबर 1962 पर कॉल करते ही मोबाइल वेटरनरी यूनिट घर पहुंचकर उपचार, टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराएगी. इससे ग्रामीण पशुपालकों को बड़ा लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

रायबरेली में पशुपालकों को बड़ी राहत, एक कॉल पर घर बैठे मिलेगा पशु उपचार
रायबरेली में पशुपालकों को बड़ी राहत, एक कॉल पर घर बैठे मिलेगा पशु उपचार
social share
google news

Raebareli News: जनपद में गो संरक्षण और पशुपालन विभाग की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय गो संरक्षण एवं संवर्धन अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिलाधिकारी ने पशुपालकों की सहूलियत के लिए संचालित की जा रही 'मोबाइल वेटरनरी यूनिट' (पशु चिकित्सा वाहन) की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.