लेटेस्ट न्यूज़

'पिता दिव्यांग, मां मजबूर... बेटा ही था इकलौता सहारा'... लखनऊ अग्निकांड में अब्दुल रहमान की मौत से उजड़ा परिवार!

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाले अब्दुल रहमान के परिवार ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है. दिव्यांग पिता और बहन के इकलौते सहारे रहमान की मौत के बाद परिजनों ने खुले ट्रांसफार्मर, नंगे तारों और बिल्डिंग में बायोमेट्रिक लॉक होने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए सीएम योगी से बुलडोजर ऐक्शन की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident Update
Lucknow Fire Incident Update
social share
google news

Lucknow Fire Incident News: लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने कई हंसते-खेलते परिवारों को तबाह कर दिया है. इस भयानक आग की चपेट में आने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अब्दुल रहमान भी शामिल थे. अब्दुल रहमान अपने परिवार के इकलौते सहारे थे और उनकी मौत के बाद अब पीड़ित परिवार के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है. दुखी परिवार अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहा है.