लेटेस्ट न्यूज़

पलभर में उजड़ गए कई घर...लखनऊ में गेमिंग और एनिमेशन सेंटर में भीषण आग लगने से 15 बच्चों की दर्दनाक हुई मौत!

ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है. इस दर्दनाक हादसे में 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

social share
google news

Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया. इस दर्दनाक हादसे में 15 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए. जानकारी के अनुसार जिस इमारत में आग लगी, उसके भूतल पर एक पेट शॉप संचालित होती थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर गेमिंग और एनिमेशन प्रशिक्षण केंद्र चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में बच्चे और युवा मौजूद थे. अचानक आग लगने से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते हालात भयावह हो गए. सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया.