लेटेस्ट न्यूज़

हम चिल्लाते रहे पर कोई नहीं आया... लखनऊ अग्निकांड में बाल-बाल बचकर बाहर आईं दिल्ली की लवप्रीत ने बताया अंदर का पूरा हाल

Lucknow Fire: लखनऊ के हेक्सार स्टूडियो में लगी भीषण आग ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हादसे से बचीं कर्मचारी लवप्रीत ने रेस्क्यू में देरी के आरोप लगाए. सीएम योगी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow Fire Incident
Lucknow Fire Incident
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से इस वक्त की बेहद सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. 'हेक्सार स्टूडियो' नामक एक नामी एनिमेशन और गेमिंग सेंटर में 22 जून की शाम लगी भीषण आग ने न सिर्फ कई परिवारों को कभी न भूलने वाला जख्म दिया है बल्कि प्रशासनिक मुस्तैदी और बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस दर्दनाक हादसे में मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकली दिल्ली की एक महिला कर्मचारी लवप्रीत के बयानों ने अब यूपी प्रशासन में खलबली मचा दी है. दिल्ली की रहने वाली लवप्रीत का आरोप है कि चीख-पुकार और लगातार फोन करने के बावजूद समय पर कोई मदद नहीं पहुंची.