लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में हैं 75 जिले... आज 23 जून को इन 30 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश

UP Weather Update: यूपी में आज नोएडा, मेरठ, गोरखपुर और वाराणसी समेत कई जिलों में प्री-मानसून की बौछारें पड़ सकती हैं. उत्तर प्रदेश के मौसम विभाग ने आज 23 जून को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश को भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप और उमस से राहत देने के लिए मौसम विभाग ने बेहद राहत भरी खबर दी है. पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड तोड़ लू की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज पलट सकता है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बौछारें पड़ने की संभावना है. इस बदलाव से प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिल सकती है.