गंगा में भाजपा पार्षद सत्यनारायण साहनी की नाव पर पकाया जा रहा था मांस, हो रही थी शराब पार्टी?… वाराणसी पुलिस ने 5 को किया अरेस्ट
Varanasi Chicken Party Video: वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा नदी के बीच नाव में मांस पकाने और शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर नाव सीज कर दी है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Chicken Party
Varanasi Chicken Party Video: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. वाराणसी के दशाश्वमेध घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कुछ युवक पवित्र गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर बैठकर मांस पकाते और शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यह नाव भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक मनोनीत पार्षद सत्यनारायण साहनी उर्फ तन्ना की है. वीडियो के वायरल होते ही लोगों में भारी नाराजगी फैल गई. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वाराणसी पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वीडियो में दिख रहे सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर नाव को सीज कर दिया है.