Raebareli News: रायबरेली में अवैध कोचिंग सेंटरों का जाल, 250 में से सिर्फ 18 का रजिस्ट्रेशन, मासूमों की जिंदगी राम भरोसे
Raebareli Coaching Centers New: रायबरेली में 250 से अधिक कोचिंग सेंटर संचालित हैं, लेकिन केवल 18 का ही रजिस्ट्रेशन है. फायर सुरक्षा की स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां महज एक संस्थान के पास फायर एनओसी है. ऐसे में हजारों छात्र बिना सुरक्षा इंतजामों के रोजाना जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में अवैध कोचिंग सेंटरों का जाल, 250 में से सिर्फ 18 का रजिस्ट्रेशन, मासूमों की जिंदगी राम भरोसे
Raebareli News: लखनऊ की एक बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग में कई मासूमों की जान जाने के बाद भी रायबरेली का जिला प्रशासन और संबंधित विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है. क्या रायबरेली प्रशासन भी किसी बड़े और हृदयविदारक हादसे का इंतजार कर रहा है?