लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन! KDA ने Physics Wallah समेत 22 कोचिंग संस्थान किए सील

ADVERTISEMENT

KDA Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राज्य का प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. इस हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर में 'फिजिक्स वाला' सहित कई प्रमुख कोचिंग हब में बड़े पैमाने पर छापेमारी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है.

social share
google news

KDA Action: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड के बाद राज्य का प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है. इस हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने शहर में 'फिजिक्स वाला' सहित कई प्रमुख कोचिंग हब में बड़े पैमाने पर छापेमारी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल लखनऊ की एक बिल्डिंग में भयानक आग से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस आगजनी के दौरान जान बचाने के लिए लोगों को खिड़कियों से कूदना पड़ा और तारों के सहारे लटकर बाहर निकलना पड़ा था.