लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर के काकादेव में भारी एक्शन, Physics Wallah समेत 22 कोचिंग सेंटर सील!

Physics Wallah Sealed: लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर के काकादेव में बड़ा सर्च अभियान चलाया गया. फायर सेफ्टी और बिल्डिंग नियमों के उल्लंघन पर फिजिक्स वाला समेत 22 कोचिंग संस्थान सील कर दिए गए. सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में जांच तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Big Action in Kanpur
Big Action in Kanpur
social share
google news

Physics Wallah Sealed: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए खौफनाक अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. इस हादसे के दौरान अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदते और तारों के सहारे लटकते युवाओं की तस्वीरों ने शासन से लेकर प्रशासन तक में खलबली मचा दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त नाराजगी और हाई-लेवल संज्ञान के बाद अब यूपी का प्रशासनिक अमला पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है. इसी कड़ी में कानपुर प्रशासन ने देर शाम शहर के सबसे बड़े कोचिंग हब 'काकादेव' में अब तक का सबसे बड़ा सर्च और सीलिंग ऑपरेशन चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत देश के नामी कोचिंग सेंटर फिजिक्स वाला (Physics Wallah) समेत 22 नामचीन कोचिंग संस्थानों को मौके पर ही सील कर दिया गया है.