लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur News: सीतापुर में व्यवसाय शुरू करने का अवसर, पलायन रुकेगा, रोजगार बढ़ेगा; BSNL ने शुरू की भारतनेट उद्यमी योजना

BSNL BharatNet Yojana Sitapur: सीतापुर के युवाओं के लिए स्वरोजगार का नया अवसर सामने आया है. बीएसएनएल की भारतनेट उद्यमी योजना के तहत कम निवेश में अपना व्यवसाय शुरू किया जा सकेगा. योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाओं का विस्तार करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाना और युवाओं के पलायन को रोकना है.

ADVERTISEMENT

सीतापुर में व्यवसाय शुरू करने का अवसर, पलायन रुकेगा, रोजगार बढ़ेगा; BSNL ने शुरू की भारतनेट उद्यमी योजना
सीतापुर में व्यवसाय शुरू करने का अवसर, पलायन रुकेगा, रोजगार बढ़ेगा; BSNL ने शुरू की भारतनेट उद्यमी योजना
social share
google news

Sitapur News: बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने के उद्देश्य से भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने भारतनेट उद्यमी योजना का शुभारंभ किया है. इस योजना के माध्यम से इच्छुक व्यक्ति कम पूंजी निवेश कर अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं और नियमित आय अर्जित कर सकते हैं.