लखनऊ अग्निकांड में बुझ गया परिवार का इकलौता चिराग! दिव्यांग पिता और मां का सहारा था अब्दुल रहमान... परिजनों ने की यह मांग
ADVERTISEMENT
Lucknow Fire Incident: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में जान गंवाने वाला अब्दुल रहमान अपने दिव्यांग पिता, मां और बहन का इकलौता सहारा था. परिवार ने हादसे के लिए प्रशासनिक लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई और बुलडोजर एक्शन की मांग की है.
Lucknow Fire Incident: राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी भयानक आग ने 15 लोगों की जिंदगी छीन ली है. इस दर्दनाक अग्निकांड ने न सिर्फ एक इमारत को खाक किया, बल्कि कई परिवारों के सपने और उम्मीदें भी जलाकर राख कर दिया. इन्हीं में से एक परिवार अब्दुल रहमान का है, जो इस हादसे का शिकार हो गया. रहमान अपने दिव्यांग पिता और मजबूर मां का इकलौता सहारा था, जिस पर बहन की भी जिम्मेदारी थी. हादसे के बाद रहमान का परिवार अब इंसाफ और मुआवजे की गुहार लगा रहा है, वहीं इस घटना ने प्रशासन और सिस्टम की घोर लापरवाही पर कई बड़े और गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.