यूपी बोर्ड के 53 लाख स्टूडेंट्स को इस साल मिलेगी ये हाई क्वालिटी वाली मार्कशीट, 70 साल तक की रहेगी गारंटी
UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड ने 2025 की परीक्षा से देश की सबसे हाई-टेक और मजबूत मार्कशीट जारी करने का फैसला किया है. यह मार्कशीट न तो हाथ से फटेगी और न ही पानी में खराब होगी.
ADVERTISEMENT

UP Board High Tech Marksheet
UP Board Marksheet: यूपी बोर्ड अक्सर अपनी शिक्षा और परीक्षा प्रणाली को लेकर अक्सर चर्चाओं में बना रहता है. इस बीच यूपी बोर्ड की नई मार्कशीट सामने आई है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये 70 साल तक नहीं फटेगी. यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि साल 2025-2026 की बोर्ड परीक्षा से छात्रों को ऐसी हाई-टेक मार्कशीट दी जा रही है जिसे नकली बनाना नामुमकिन है. यह मार्कशीट कागज की नहीं एक खास मटेरियल की बनी है जो छात्र की पूरी उम्र तक उसका साथ देगी.