लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो केस, क्या इसमें होगी उनकी गिरफ्तारी? वकीलों के दावे जानिए

ADVERTISEMENT

Shankaracharya Avimukteshwaranand News: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर के बाद वाराणसी में हड़कंप. क्या पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी? जानिए वकीलों की राय और शंकराचार्य का पक्ष.

social share
Google CTA

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज मामले ने तूल पकड़ लिया है. प्रयागराज की झूसी पुलिस इस मामले की जांच के लिए वाराणसी पहुंच गई है, जिससे शंकराचार्य की गिरफ्तारी की संभावनाओं को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है. आपको बता दें कि प्रयागराज की एडीजे रेप एंड पॉक्सो स्पेशल कोर्ट के आदेश पर झूसी थाने में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.