लेटेस्ट न्यूज़

रेलवे में 5349 पदों पर निकली बंपर भर्ती...बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन, ऐसे करें आवेदन

RRC WR Recruitment 2026: रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका सामने आया है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिमी रेलवे में 5,349 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

RRC WR Recruitment 2026: रेलवे में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने पश्चिमी रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत 5349 पदों को भरा जाएगा और खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.  इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी तय डेट तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिसशिप के कुल 5349 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी और इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक अपना फॉर्म जमा कर सकेंगे. बता दें कि यह भर्ती रेलवे रिक्रूटमेंट सेल द्वारा विज्ञापन संख्या RRC/WR/04/2025 के अंतर्गत निकाली गई है. चयनित अभ्यर्थियों को एक साल की प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी, जिसके दौरान उन्हें नियमानुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है. साथ ही जिस ट्रेड के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसमें NCVT से मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चहिए, जैसे फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, वायरमैन, प्लंबर आदि. इसके अलावा जो अभ्यर्थी अभी 10वीं या आईटीआई के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग की डिग्री या  डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार भी इसके पात्र नहीं हैं.

यह भी पढ़ें...

उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 साल और ज्यादा से ज्यादा 24 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय है. वहीं एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला अभ्यर्थियों को शुल्क से छूट दी गई है.

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.rrc-wr.com पर जाना होगा. 

रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार नंबर और वैध ईमेल आईडी दर्ज करना जरूरी होगा. 

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ट्रेड का चयन, शैक्षणिक योग्यता और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे. 

10वीं की मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, जाति प्रमाणपत्र (अगर लागू हो) और अन्य जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे. 

सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरने के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

ट्रेनिंग के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र

अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. यह सर्टिफिकेट भविष्य में रोजगार के अवसरों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: साले की पत्नी लक्ष्मी से था अनिल का अफेयर, 10 साल के लिवइन रिलेशन के बाद पहुंची पति के पास और हुआ कहानी का दर्दनाक एंड