लेटेस्ट न्यूज़

साले की पत्नी लक्ष्मी से था अनिल का अफेयर, 10 साल के लिवइन रिलेशन के बाद पहुंची पति के पास और हुआ कहानी का दर्दनाक एंड

Etawah News: युवी के इटावा जिले में 50 वर्षीय अनिल ने कथित तौर पर ससुराल में तमंचे से खुद को गोली मार ली. बताया जा रहा है कि उसका अपने साले की पत्नी से लंबे समय से संबंध था और हालिया विवाद के बाद यह घटना हुई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Etawah News: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक छोटे से गांव में रिश्तों की जटिलता ने ऐसा मोड़ लिया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी. सालों से चले आ रहे प्रेम संबंध, पारिवारिक तनाव और आपसी विवाद का अंत एक दर्दनाक घटना में हुआ. बता दें कि यहां ससुराल पहुंच कर एक अधेड़ व्यक्ति ने अपने आप को गोली मारके आत्महत्या करली और देखते ही देखते गांव में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय अनिल का अपने ही साले की पत्नी से पिछले करीब दस सालों से संबंध था. दोनों लंबे समय तक साथ रहे लेकिन रिश्ते में आई खटास ने हालात को तनावपूर्ण बना दिया. पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन मृतक का परिवार इसे साजिशन हत्या बता रहा है.