लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 80KM की रफ्तार से चल रही डबल डेकर बस पलटी, कई की मौत, हादसे का मंजर कंपा देगा

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा बस हादसा हुआ है. यहां पंजाब से बिहार जा रही बस पलट गई है. हादसा काफी भीषण हैं. मौके पर कोहराम मच गया है. हादसे में कई लोगों की मौत हुई है तो काफी लोग गंभीर घायल हैं.

ADVERTISEMENT

lucknow road accident, purvanchal expressway toll plaza accident, sleeper bus overturned lucknow, bihar going bus accident, 7 killed 40 injured bus crash, up expressway accident news
UP News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक डबल डेकर बस भीषण हादसे का शिकार हुई है. हादसा इतना भयावह है कि मौके पर ही बस में सवार 5 लोगों की मौत हो गई है तो 16 की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को फौरन इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. फिलहाल मौके पर बड़े अधिकारी मौजूद हैं और कार्रवाई की जा रही है.

हादसा कहां हुआ?

ये हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ है.  पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 11.4 किलोमीटर प्वाइंट पर बस हादसे का शिकार हुई है. बस पलट गई है.

ये बस कहां जा रही थी?

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, ये बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) की तरफ जा रही थी. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के सोने की वजह से ये हादसा हुआ है. फिलहाल मृतकों की सूची या उनको लेकर जानकारी सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें...

बस की थी तेज रफ्तार

जानकारी के मुताबिक, जिस समय ये हादसा हुआ है, उस समय बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी. ड्राइवर बस चलाते-चलाते सो गया और बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई, जिससे ये हादसा हो गया. हादसे के बाद क्रेन की मदद से बस को उठाया गया है. फिलहाल घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है.

भयानक मंजर दिखा

हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वह दिल दहलाने वाली हैं. तस्वीरों में बस में सवार कई यात्री सड़कों पर दिख रहे हैं. कई गंभीर घायल दिखाई दे रहे हैं तो कुछ के पैर-हाथ भी अलग होते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है. फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है.