किसान पाठशाला का 8वां संस्करण, सीएम योगी ने पद्मश्री किसान को सम्मानित कर कही ये बात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन एवं किसान पाठशाला’ के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया. उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीक, एमएसपी, फसल बीमा, गन्ना भुगतान, ODOP योजना, SHG और ड्रोन जैसी सुविधाओं से जोड़ने और कृषि उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में खेती को केवल नीति और कागजों तक सीमित न रखते हुए सरकार अब उसे सीधे खेतों तक ले जाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है. इसी सोच को मजबूत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों के हित की योजनाएं अब लखनऊ के सचिवालय में बैठकर नहीं, बल्कि किसान के खेत में जाकर लागू की जाएंगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अन्नदाता किसान की प्रगति ही प्रदेश और देश की प्रगति का आधार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद बाराबंकी में आयोजित ‘प्रगतिशील किसान सम्मेलन खेती की बात खेत पर एवं किसान पाठशाला’ के 8वें संस्करण के शुभारंभ अवसर पर किसानों को संबोधित कर रहे थे.