यूपी में देखने को मिलेगी भयंकर ठंड और कोहरा, IMD ने इन शहरों के लिए जारी किया यलो अलर्ट
UP News: उत्तर प्रदेश में लगातार ठंड पड़ रही है. अब इसी को लेकर मौसम विभाग यानी आईएमडी ने यूपी के इन शहरों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather
पूरे उत्तर भारत के साथ-साथ उत्तर प्रदेश भी इस समय घने कोहरे और भीषण ठंड की चपेट में है. मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा. इससे विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आज यानी 15 दिसंबर को सुबह के घंटों में घने कोहरे के कारण राज्य के 30 से अधिक जिलों में हुए छोटे-बड़े सड़क हादसे देखने को मिले हैं. मौसम विभाग ने लोगों को विजिबिलिटी को लेकर सतर्क रहने को कहा है.









