UPTak Baithak Logo

इधर अखिलेश यादव ने किया 40000 देने का वादा तो गोरखपुर की महिलाओं ने कह दी ये बड़ी बात

गोरखपुर की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सालाना 40,000 रुपय देने की योजना पर अपनी राय दी. गोरखपुर में यूपी Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में महिलाओं ने खुलकर अपनी राय रखी. कई ने कहा “पैसा मिलेगा तो वोट मिलेगा”, जबकि कुछ ने बिहार चुनाव के अनुभव के आधार पर चेतावनी भी दी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. वादों और घोषणाओं का दौर शुरू हो चुका है और इस बार चुनावी बहस के केंद्र में हैं महिलाएं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से महिलाओं को सालाना 40,000 रुपए देने के ऐलान ने सियासत में चर्चा तेज करदी है. इसे बिहार चुनाव में बीजेपी की 10,000 रुपए वाली योजना का जवाब माना जा रहा है. सवाल यही है कि क्या यह दांव यूपी में भी वैसा ही असर दिखाएगा? इसी सवाल का जवाब तलाशने यूपी Tak की टीम पहुंची गोरखपुर, जहां महिलाओं की राय ने सभी को चौंका दिया.