लेटेस्ट न्यूज़

भाई के साथ मंदिर गई लड़की के घरवालों को फोन लगाने वाली महिला इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, कौन हैं SHO मंजू सिंह?

मऊ जनपद में महिला इंस्पेक्टर द्वारा नाबालिग लड़कियों से पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत शीतला माता मंदिर परिसर में की गई थी और परिजनों से पुष्टि के बाद लड़कियों को सुरक्षित जाने दिया गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला इंस्पेक्टर कुछ लड़कियों से पूछताछ करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में महिला इंस्पेक्टर लड़कियों के बारे में जानकारी लेती दिखाई दे रही हैं और उनके परिजनों से फोन पर बातचीत भी कर रही हैं. वीडियो में लड़कियों के साथ मौजूद एक युवक से भी पूछताछ की जा रही है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.