सहारनपुर में डेली बनाए जा रहे थे 20 रुपये 12000 नकली सिक्के... गैंग लाडर उपकार लूथरा ने कैसे बनाया था काला साम्राज्य?
सहारनपुर पुलिस और SOG ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. मास्टरमाइंड उपकार लूथरा समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, 6400 नकली सिक्के और मशीनें बरामद.
ADVERTISEMENT

Saharanpur Fake Coin Racket
20 रुपये के नकली सिक्के, जी हां 20 रुपये के नकली सिक्के. क्या आप सोच सकते हैं कि कोई 20 रुपये के नकली सिक्के बना सकता है? आपको बता दें कि सहारनपुर में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाए जा रहा थे. पुलिस ने नकली सिक्के बनाने वाले गैंग को पर्दाफाश कर दिया है. सहारनपुर की थाना कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी, स्वॉट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गैंग के पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

