कौन हैं हुदा जरीवाला? CM योगी और DM पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में हुई गिरफ्तार, मस्जिद विवाद पर कही थी ये बात
सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में हुदा जरीवाला को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले 7 सितंबर को सपा-कांग्रेस नेताओं के दौरे के दौरान सर्किट हाउस में पुलिस से विवाद के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था.
ADVERTISEMENT

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करना हुदा जरीवाला को भारी पड़ गया. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. वकील दुष्यंत सिंह की तहरीर पर थाना सदर बाजार में मुकदमा दर्ज किया गया है.

