UPTak Baithak Logo

कौन हैं दीपिका आनंद जिन्हें बताया जा रहा बसपा का भविष्य, मायावती क्यों मानती हैं इन्हें अपना लकी चार्म?

आकाश आनंद को बसपा से हटाने के बाद मायावती ने अपने ताजा पोस्ट में भतीजी दीपिका आनंद का नाम लिया है. लंदन में लॉ की पढ़ाई कर रहीं दीपिका आनंद को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हैं.

ADVERTISEMENT

File Photo: Deepika Anand
File Photo: Deepika Anand and Mayawati
social share
Google CTA

आकाश आनंद को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से बाहर किए जाने के बाद अब मायावती के परिवार से एक और नाम सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. यह नाम है दीपिका आनंद का, जिनका जिक्र बसपा सुप्रीमो मायावती ने खुद अपने ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में किया है. परिवारवाद के खिलाफ अपनी पुरानी लाइन को दोहराते हुए मायावती ने साफ किया है कि अगर भविष्य में उनके भाई आनंद कुमार को किसी सदस्य की मदद की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं.