आकाश आनंद ने रात 10:04 मिनट पर लगाया कॉल और मायावती के बारे में पूछी ये बात, BSP चीफ बोलीं- ' ये अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा'
Akash Anand And Mayawati Controversy: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आकाश आनंद पर उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Akash Anand And Mayawati Controversy: बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आकाश आनंद पर उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि आकाश अभी भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहे हैं और उनके बारे में भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं. जानकारी के लिए बता दें मायावती बीते दिनों आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह निकाल चुकी हैं. बसपा सुप्रीमो ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिक्स सम्मेलन में शानदार कूटनीति के लिए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है.

