UPTak Baithak Logo

मायावती के फैसले के बाद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को दिया खुला ऑफर, बोले- मेरी पार्टी में आ जाएं, मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे

उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने BSP नेता आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है.

ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad On Akash Anand
Chandrashekhar Azad On Akash Anand (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Chandrashekhar Azad On Akash Anand: उत्तर प्रदेश की दलित राजनीति में आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है. नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने BSP नेता आकाश आनंद को अपनी पार्टी में शामिल होने का खुला न्योता दिया है. लखनऊ के इको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में पहुंचे चंद्रशेखर ने कहा कि आकाश उनके छोटे भाई जैसे हैं और अगर वह आजाद समाज पार्टी में आते हैं तो दोनों मिलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और बहुजन महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाएंगे. चंद्रशेखर का यह बयान ऐसे समय आया है जब BSP में आनंद कुमार के बेटों को राजनीतिक पदों से दूर रखने को लेकर मायावती का ताजा बयान चर्चा में है.