UPTak Baithak Logo

मसाला डोसा, समोसे, पिज्जा... ED की रडार पर आए यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई से अपनी बर्थडे पर दिया फ्री ऑफर, लगी लंबी लाइनें

उन्नाव के रहने वाले यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने दुबई से वीडियो जारी कर नवाबगंज के अनंत भोग के मसाला डोसा, द्वारिका के भटूरे, तिवारी के समोसे और सुभाष की टिक्की को मुफ्त खिलाने का ऐलान किया. इसके बाद रेस्टोरेंट्स पर भीड़ लग गई.

ADVERTISEMENT

Anurag Dwivedi News
Anurag Dwivedi News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के नवाबगंज का रहने वाला 26 वर्षीय यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी एक बार फिर चर्चा में है. दुबई में मौजूद अनुराग द्विवेदी ने अपने 26वें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर 1 मिनट 14 सेकंड का एक वीडियो जारी कर लोगों को अपनी बर्थडे पार्टी का ऑफर दिया. उसने वीडियो में ऐलान किया कि कानपुर-लखनऊ हाईवे से गुजरने वाला या नवाबगंज, उन्नाव, यूपी या भारत का कोई भी व्यक्ति नवाबगंज के चुनिंदा रेस्टोरेंट और होटलों में उसका नाम लेकर मुफ्त में खाना खा सकता है.