UP Election 2027: '200 के पार सपा, 240-280 सीटें जीतेगा इंडिया अलायंस'... डॉ. लक्ष्मण यादव की बड़ी भविष्यवाणी
UP Election 2027: राजनीतिक विश्लेषक डॉ. लक्ष्मण यादव ने 2027 यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया है कि इंडिया अलायंस 240 से 280 सीटें और सपा अकेले 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी.
ADVERTISEMENT

File Photo: Rahul Gandhi, Akhilesh Yadav and Laxman Yadav
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्माने लगा है. हमारे सहयोगी 'न्यूज तक' के विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए राजनीतिक विश्लेषक और सोशल एक्टिविस्ट डॉ. लक्ष्मण यादव ने चुनाव नतीजों को लेकर एक बड़ी और चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. उन्होंने दावा किया कि अगर चुनाव में धांधली न हो तो आज के माहौल के हिसाब से इंडिया अलायंस 400 में से 240 से 280 के बीच सीटें जीत सकता है. लक्ष्मण ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि इस कुल आंकड़े में अकेले समाजवादी पार्टी 200 के ऊपर सीटें हासिल कर सकती है.

