लेटेस्ट न्यूज़

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी स्मृतियों को किया याद और पंडित नेहरू पर ये बोले

यूपी तक

सीएम योगी ने सरदार पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने पंडित नेहरू पर निशाना साधाते हुए कहा- कश्मीर विवाद उनकी देन है. सीएम योगी ने कहा कि धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने सरदार पटेल का सपना साकार किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 75वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. राजधानी लखनऊ के जीपीओ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद सीएम योगी ने उन्हें अखंड भारत का शिल्पी बताया और उनके योगदान को चिरस्मरणीय करार दिया. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित नेहरू ने कश्मीर मुद्दे को इतना विवादास्पद बना दिया कि इसका दंश देश को आज भी झेलना पड़ रहा है. देश को कश्मीर से ही उग्रवाद और अलगाववाद मिला.

यह भी पढ़ें...