लेटेस्ट न्यूज़

होटल में बुलाकर ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए... डॉ रोहिणी ने अब जो चंद्रशेखर के बारे में बताया जान चौंक जाएंगे 

Dr. Rohini Ghavari allegations on Chandrashekhar Azad: नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चंद्रशेखर आजाद पर बीते दिनों इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर आरोपों की बारिश कर दी थी. अब इस मामले में लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

चन्द्रशेखर आज़ाद और रोहिणी घावरी
चन्द्रशेखर आज़ाद और रोहिणी घावरी
social share
google news

Dr. Rohini Ghavari allegations on Chandrashekhar Azad: नगीना (उत्तर प्रदेश) से सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ली रही हैं. मालूम हो कि बीते दिनों इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर आरोपों की बारिश कर दी थी. डॉ. रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ मामला कोर्ट में ले जाने की भी बात कही थी. जिसके बाद चंद्रशेखर ने कहा था कि वह आप इस मामले में अदालत में ही जवाब देंगे. अब इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. रोहिणी ने दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनसे शादी का झांसा देकर भावनात्मक और शारीरिक शोषण किया. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे यह मामला अब सियासी गलियारों में भी गरमा गया है.