लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 15 दिनों तक फिर बढ़ा दी गई SIR की डेट्स, अब 26 दिसंबर तक पूरा कर सकेंगे ये काम

मुख्य चुनाव आयोग ने SIR की डेडलाइन को 15 दिनों तक आगे बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश में अब 26 दिसंबर तक गणना फॉर्म जमा किए जा सकेंगे. ऐसे में यह कदम बूथ स्तर के अधिकारियों यानी की BLO's के लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है.

ADVERTISEMENT

SIR date extend
SIR date extend
social share
google news

देशभर में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR का काम लगातार जारी है. इस बीच SIR को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. मुख्य चुनाव आयोग ने SIR की डेडलाइन को 15 दिनों तक आगे बढ़ा दिया है. उत्तर प्रदेश में अब 26 दिसंबर तक गणना फॉर्म जमा किए जा सकेंगे. समय सीमा को बढ़ाने का ये फैसला समीक्षा बैठक के दौरान किया गया है. ऐसे में यह कदम बूथ स्तर के अधिकारियों यानी की BLO's के लिए काफी राहत भरी मानी जा रही है. उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन प्रक्रिया की डेडलाइन 4 दिसंबर थी. लेकिन इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया था. लेकिन अभी भी SIR की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी.