लेटेस्ट न्यूज़

1 लाख लाओ और 700000 ले जाओ...इस स्कीम से 50 करोड़ ठगने वाले टीपू को आगरा में ऐसे दबोचा गया

आगरा में साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो वेबसाइट और मोबाइल एप से 50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया. सरगना अजय उर्फ टीपू गिरफ्तार, जबकि उसके पांच साथी फरार हैं. 1500 से अधिक लोग, खासकर महिलाएं, इस ठगी का शिकार हुईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में साइबर अपराध की दुनिया का एक बड़ा खुलासा हुआ है. साइबर क्राइम पुलिस ने फर्जी क्रिप्टो करेंसी वेबसाइट और मोबाइल एप के जरिए करीब 50 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. बता दें कि इस गिरोह ने भारी मुनाफे का झांसा देकर महिलाओं, युवाओं और कारोबारियों समेत हजारों लोगों को अपने जाल में फंसाया है. पुलिस ने इस मामले में गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके कई साथी अभी फरार हैं.