लेटेस्ट न्यूज़

इधर अखिलेश यादव ने किया 40000 देने का वादा तो झांसी की महिलाओं ने कह दी ये बड़ी बात

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के महिलाओं को सालाना 40,000 रुपये देने के ऐलान पर झांसी की महिलाओं ने संदेह जताया है. UP Tak की ग्राउंड रिपोर्ट में महिलाओं ने कहा कि यह घोषणा अव्यावहारिक है और महिलाओं के लिए रोजगार व सुरक्षा ज्यादा जरूरी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

चुनाव से ठीक पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में जुट जाती हैं. फिर चाहे वह लोकसभा चुनाव हो या फिर विधानसभा. हाल ही में सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है. अखिलेश यादव ने कहा है कि अगर यूपी में उनकी सरकार बनती है तो वह महिलाओं को सालाना 40000 देंगे. अखिलेश यादव की ये घोषणा मास्टरस्ट्रोक बताई जा रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर बात करें बिहार विधानसभा चुनाव की तो वहां नीतीश सरकार की ओर से चुनाव के दौरान महिलाओं को 10000 रुपये देने का वादा किया गया था. ऐसे में बिहार में एनडीए की बड़ी जीत ने यह साबित कर दिया कि इस तरह के वादे महिला वोटर्स को लुभाने में मदद कर सकते हैं.