यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO पद से हटाए गए विश्वभूषण मिश्रा
यूपी शासन ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा को पद से हटाकर UPSSSC में उपसचिव बनाया गया है. गाजियाबाद नगर निगम और ग्राम्य विकास विभाग में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
ADVERTISEMENT

Kashi Vishwanath Temple
उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल के बीच सबसे प्रमुख बदलाव वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन में देखने को मिला है. काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट क्षेत्र वाराणसी विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्वभूषण मिश्रा को उनके पद से हटा दिया गया है. शासन ने विश्वभूषण मिश्रा को अब लखनऊ में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी है.

