फेंका गया जूता-पत्थर... बाराबंकी में भारी बवाल के बीच चंद्रशेखर आजाद ने पुलिस पर लगाए ये आरोप
गोंडा के विनोद सहनी हत्याकांड के बाद चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी में पुलिस ने रोकने की कोशिश की जिससे हंगामा हुआ. उन्होंने काफिले पर पथराव, तोड़फोड़ और कार्यकर्ताओं से अभद्रता के आरोप लगाए. सांसद ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है.
ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad
उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुए चर्चित विनोद सहनी हत्याकांड ने पूरे प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है. इस बीच पीड़ित परिवार से मिलने गोंडा जा रहे आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को जब पुलिस ने बाराबंकी में रोकने की कोशिश की तो हंगामा खड़ा हो गया. शाहपुर टोल प्लाजा से लेकर रामनगर थाना क्षेत्र तक पुलिस और चंद्रशेखर के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई.

