UP Weather Update: मौसम की दोहरी मार! दिन में राहत, सुबह-शाम ठिठुरन और घना कोहरा... इन जिलों में जमकर पड़ रही ठंड
UP Weather Update: मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी के तराई क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ है. कानपुर 6.0°C के साथ सबसे ठंडा शहर है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है.
ADVERTISEMENT

Cold wave alert in UP
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा छाया हुआ है. इस दौरान राजधानी लखनऊ और कानपुर सहित कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है, जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है. मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में भी इस ट्रेंड के जारी रहने की चेतावनी जारी की है.









