लेटेस्ट न्यूज़

कौन हैं जबरिया रिटायर पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर जो मुलायम सिंह यादव और योगी से भी ले चुके हैं पंगा

रजत सिंह

अमिताभ ठाकुर अक्सर विवादों में बने रहते हैं. फिर चाहे ह मुलायम सिंह यादव की सरकार हो, अखिलेश यादव की या वर्तमान में योगी आदित्यनाथ की. पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर हमेशा मुखर होकर सरकार को पंगा देने के लिए जाने जाते हैं. फिलहाल वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में हैं.

ADVERTISEMENT

Amitabh Thakur
Amitabh Thakur
social share

खुद को जबरिया रिटायर आईपीएस कहने वाले पूर्व अधिकारी अमिताभ ठाकुर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. लेकिन इस बार वह अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में हैं. अमिताभ ठाकुर को उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह ट्रेन से सफर कर रहे थे. यह गिरफ्तारी इसलिए भी चर्चा में रही क्योंकि गिरफ्तारी की सूचना उनके परिवार या पत्नी को नहीं दी गई जिससे सोशल मीडिया पर उनके गायब या किडनैप होने की अफवाहें फैल गईं. हालांकि बाद में लखनऊ पुलिस ने सामने आकर बताया कि उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि अमिताभ ठाकुर ने 1999 में एसपी देवरिया के पद पर रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग किया और देवरिया उद्योग केंद्र से औद्योगिक प्लॉट का आवंटन कराया था. इस मामले में अब उनकी गिरफ्तारी की गई है.

यह भी पढ़ें...