पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जैसे उस कपल का इंटिमेट वीडियो हो गया वायरल वैसे में डरने की बजाय अपनाने चाहिए ये उपाय
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कपल का इंटिमेट वीडियो वायरल होने के बाद कानूनी विकल्प क्या हैं? निजता उल्लंघन पर वीडियो डिलीट कराने और साइबर क्राइम में FIR दर्ज कराने का पूरा प्रोसेस जानें. आईटी एक्ट 66ई के तहत कार्रवाई और मुआवजे का दावा कैसे करें.
ADVERTISEMENT

वायरल वीडिया का स्क्रीनग्रैब.
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हालिया सामने आए एक मामले ने लोगों की प्राइवेसी को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक कार में कपल के निजी पल वहां लगे हाई-रेजोल्यूशन एंटी ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) कैमरे में कैद हो गए. यह वीडियो न केवल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बल्कि कई पॉर्न वेबसाइट्स पर भी अपलोड हो गया. अब इस घटना ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर उनका कोई निजी वीडियो सहमति के बिना ऑनलाइन या पॉर्न वेबसाइट्स पर अपलोड हो जाता है तो उनके पास क्या कानूनी विकल्प और कार्रवाई के अधिकार हैं? वीडियो डिलीट कराने के लिए क्या करना होगा? इन सवालों का जवाब आपको खबर में विस्तार से मिलेगा.