लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर के अलग-अलग वॉर्ड्स में कितने % भर लिए गए हैं फॉर्म, SIR के लिए ग्राउंड पर जुटे BLO's ने बता डाली परेशानी

राहुल कुमार

उत्तर प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया अंतिम चरण में है और सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज में बीएलओ फॉर्मों की अंतिम जांच कर रहे हैं. इस दौरान डबल सिग्नेचर, परिवार के सदस्यों द्वारा साइन और दूरस्थ क्षेत्रों के मतदाताओं के फॉर्म जैसी समस्याओं को देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

उत्तर प्रदेश में चल रहा SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेजी से चल रहा है. बीएलओ दिन-रात SIR अभियान में जुटे हुए हैं. SIR प्रकिया को पूरा करने की डेडलाइन 4 दिसंबर थी. हालांकि इसे बढ़ाकर 11 दिसंबर कर दिया गया. क्योंकि कम समय में इस प्रक्रिया को पूरा करना BLO के लिए चुनौती का सामना करना पड़ रहा था. इस बीच मुख्य चुनाव आयोग को एक पत्र लिखकर एक बार फिर से SIR प्रक्रिया की तारीख को 14 दिन और बढ़ाने की मांग की गई है. इन सभी चर्चाओं के बीच यूपी Tak की टीम सहारनपुर के जेवी जैन डिग्री कॉलेज पहुंचीजहां एसआईआर प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण पर है. यहां हर वार्ड के बीएलओ अपने-अपने फॉर्म की फाइनल चेकिंग कर रहे हैं. इस दौरान फॉर्म में डबल सिग्नेचर, परिवार के अन्य सदस्य द्वारा साइन और दूर-दराज क्षेत्रों में रहने वाले मतदाताओं के फॉर्म जैसी विभिन्न चीजों की भी बारीकी से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें...