वक्फ बिल पर बोलते हुए अखिलेश यादव बीच में ‘हनुमान जी’ को ले आए, श्रीराम का जिक्र कर सुनाया ये किस्सा
UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा में वक्फ बिल को लेकर बोल रहे थे. उनके निशाने पर भाजपा थी. मगर इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए हनुमान जी का जिक्र कर दिया. इस दौरान सपा चीफ ने भगवान श्रीराम का भी जिक्र किया.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
UP News: वक्फ संशोधन बिल को लेकर समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में बयान दिया. अखिलेश यादव ने वक्फ बिल का विरोध किया और नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा. अखिलेश यादव ने चुन-चुन कर भाजपा पर तंज कसे. इस दौरान एक समय ऐसा भी आया जब अखिलेश यादव और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच भी बयानबाजी देखने को मिली. अखिलेश यादव जब वक्फ बिल को लेकर लोकसभा में अपनी बात रख रहे थे, तभी उन्होंने कुछ ऐसा बोला, जो अब चर्चाओं में आ गया.