लेटेस्ट न्यूज़

रामजीलाल सुमन और इंद्रजीत सरोज के बयान पर बवाल हुआ तो इतिहास विवाद पर नई थ्योरी लेकर आए अखिलेश

UP News: रामजीलाल सरोज लगातार विवादित बयान देकर सुर्खियों में हैं. सपा के बयानवीर बन चुके हैं. अब सपा नेता इंद्रजीत सरोज ने भी देवी-देवताओं को लेकर अपमानजनक बयान दिया है. इसी को लेकर अब सपा मुऱखिया अखिलेश यादव का रिएक्शन सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Akhilesh Yadav News, Ramji Lal Suman, Indrajit Saroj, UP News, UP Politics, Samajwadi Party, अखिलेश यादव, रामजीलाल सुमन, इंद्रजीत सरोज, सपा, समाजवादी पार्टी, यूपी न्यूज
Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

UP News: राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने आज मंदिरों को लेकर भी विवादित बयान दे दिया और दावा किया कि मंदिरों के नीचे बौद्ध मठ हैं. इसी के साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक इंद्रजीत सरोज ने भी मंदिरों और देवी-देवताओं को लेकर अपमानजकर टिप्पणी कर दी. अब इन बयानों को लेकर समाजवादी पार्टी घिरती नजर आ रही है. भाजपा समेत हिंदू संगठन सपा पर हमलावर हैं और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर ले रहे हैं. अब अखिलेश यादव का भी इन बयानों पर रिएक्शन सामने आया है. अखिलेश ने इतिहास का जिक्र करते हुए नई बात कही है.