चाचा शिवपाल ने भतीजे अखिलेश यादव से मनमुटाव खत्म होने की इनसाइड स्टोरी पहली बार बताई
शिवपाल यादव ने पहली बार पॉडकास्ट में बताया अखिलेश यादव से मनमुटाव खत्म होने की इनसाइड स्टोरी. जानिए मुलायम सिंह यादव के निधन और मैनपुरी उपचुनाव ने कैसे चाचा-भतीजा विवाद को खत्म किया.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, Shivpal Yadav
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) की यात्रा में चाचा भतीजा विवाद और फिर दोनों के मेल-मिलाप की कहानी हमेशा चर्चाओं में रही. लोग आजतक इस सियासी राज के अलग-अलग किस्से सुनाते हैं कि आखिर सपा चीफ अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के रिश्ते कैसे सुधरे. सपा में चला लंबा चाचा-भतीजा विवाद आखिर कैसे थमा, अब इसका खुलासा खुद शिवपाल यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में किया.