लेटेस्ट न्यूज़

शिवपाल यादव ने अमित शाह के कहने पर क्या-क्या किया, कौन सा ऑफर आया था उनके पास? जानिए

Shivpal Yadav News: सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने भारत समाचार के एक पॉडकास्ट में कई बड़े सियासी खुलासे किए हैं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने पहली बार खुलासा किया है कि गृहमंत्री अमित शाह की ओर से उन्हें क्या ऑफर दिए गए थे.

ADVERTISEMENT

Karni Sena, shivpal singh yadav, shivpal yadav, Ramjilal Suman, Samajwadi Party, UP News, करणी सेना, शिवपाल सिंह यादव, रामजीलाल सुमन, राणा सांगा, यूपी न्यूज
शिवपाल यादव. (फाइल फोटो)
social share
Google CTA

Shivpal Yadav News: समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल यादव ने भारत समाचार के एक पॉडकास्ट में कई सियासी बम फोड़े हैं. इस पॉडकास्ट में उन्होंने पहली बार खुलासा किया है कि गृहमंत्री अमित शाह की ओर से उन्हें क्या ऑफर दिए गए थे और उन्होंने क्या-क्या किया. शिवपाल यादव के मुताबिक अमित शाह ने मंत्री बनने का ऑफर दिया था, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं कियाय शिवपाल ने बताया कि 2019 में फिरोजाबाद में अपने भतीजे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला खुद अमित शाह के कहने पर किया गया था. इसमें शिवपाल करीब 80 हजार वोट लेकर आए और भतीजा चुनाव हार गया. हालांकि स्वयं शिवपाल भी चुनाव नहीं जीत पाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी चाहती थी कि परिवार में फूट बनी रहे और वे इसका फायदा उठाती रहें.