राजीव राय और गिरिराज सिंह का 'झटका मीट' और 'बीफ' वाला वीडियो वायरल हुआ, अब सपा सांसद ये बोले
Rajiv Rai Giriraj Singh News: आज यानी मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान संसद भवन परिसर में गजब ही नजारा देखने को मिला. इस दौरान गिरिराज सिंह और राजीव राय का एक वीडियो वायरल हो गया.
ADVERTISEMENT

Rajeev Rai & Giriraj Singh
उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से सपा सांसद राजीव राय और बिहार के बेगूसराय से भाजपा सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. मंगलवार को संसद भवन परिसर में उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के यह वीडियो सामने आया. वीडियो में मीडिया से बातचीत के दौरान गिरिराज सिंह ने झटका मीट खाने और एनडीए उम्मीदवार को जिताने की बात कही. इसके बाद राजीव राय मजाकिया अंदाज में कहा कि अब ये बीफ खाने का भी प्रचार करेंगे. इस वायरल वीडियो पर अब लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.