अखिलेश यादव ने किन 2 लोगों का हिसाब-किताब करने की चेतावनी दी, ये अभिषेक कौशिक कौन हैं?
'टोंटी' विवाद को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व IAS अधिकारी अवनीश अवस्थी और अभिषेक कौशिक पर सीधा हमला बोला है. जानिए 'Aaj Ka UP' में क्या है यह 'हिसाब-किताब' और क्या कहती है यूपी की सियासत.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, tonti controversy
UP Tak के 'Aaj Ka UP' शो में आइए आपको बताते हैं उन दो लोगों के बारे में अखिलेश यादव ने जिनके हिसाब-किताब की चेतावनी दी है. उत्तर प्रदेश की सियासत में 'टोटी चोरी' का पुराना सियासी विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी और पूर्व ओएसडी अभिषेक कौशिक पर सीधा हमला बोला है.