मुख्तार अंसारी गरीबों का मसीहा! बाहुबली नेता को लेकर राजभर के इस बयान की जबर्दस्त चर्चा
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) नेता और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसकी काफी चर्चा की जा रही है.
ADVERTISEMENT

मुख्तार अंसारी और ओपी राजभर
बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को शनिवार को गाजीपुर के उनके पैतृक कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया. गुरुवार रात को बांदा जेल में कार्डिएक अरेस्ट होने की वजह से मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. हालांकि मुख्तार अंसारी के बड़े भाई और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी का दावा है कि उन्हें स्लो पॉइजन देकर मारा गया. इस मामले की फिलहाल मजिस्ट्रेट स्तर की जांच कराई जा रही है. इस बीच मुख्तार अंसारी को लेकर तमाम प्रतिक्रियाएं सुर्खियां बंटोर रही हैं. ऐसी ही एक प्रतिक्रिया सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) नेता और योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर की भी है. ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी को लेकर एक ऐसी टिप्पणी कर दी है, जिसे काफी शेयर किया जा रहा है.
