लेटेस्ट न्यूज़

मुख्तार की कब्र पर मिट्टी को लेकर खूब भिड़े अफजाल अंसारी और DM आर्यका अखौरी, जमकर हुई तूतू-मैंमैं

मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी और गाजीपुर डीएम आर्यका अखौरी के बीच तगड़ी बहसबाजी हुई है. हर कोई ये बहस देखकर सकते में हैं. ये पूरा विवाद मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी देने से जुड़ा है.

ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari
मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी की गाजीपुर डीएम से तगड़ी बहस हो गई
social share
Google CTA

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने को लेकर गाजीपुर से गजब ही तस्वीर सामने आई है. मुख्तार अंसारी की कब्र पर मिट्टी डालने को लेकर गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और मुख्तार अंसारी के भाई और गाजीपुर से सांसद अफजाल अंसारी के बीच खूब तूतू-मैंमैं होने लगी. दोनों के बीच काफी ज्यादा बहस हुई. इस बहस के दौरान गाजीपुर डीएम द्वारा अफजाल अंसारी को ये भी याद दिलाया गया कि वह जिससे बात कर रहे हैं, वह गाजीपुर की जिलाधिकारी और जिले की निर्वाचन अधिकारी भी हैं.