मुख्तार की मौत के बाद अंसारी परिवार की सियासत मिट्टी में मिल जाएगी? जानें माफिया का पूरा इतिहास
मोहम्मदाबाद की गलियों-सड़कों पर यह चर्चा आम है कि क्या शनिवार को मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक होते ही अंसारी परिवार की सियासत भी मिट्टी में मिल जाएगी. य
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: मोहम्मदाबाद की गलियों-सड़कों पर यह चर्चा आम है कि क्या शनिवार को मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक होते ही अंसारी परिवार की सियासत भी मिट्टी में मिल जाएगी. यह चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि पिछले तीन दशकों से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद का यह अंसारी परिवार अभेद्य किला बना हुआ था क्या अब मुख्तार की मौत के बाद ये उसके खात्मे की शुरुआत है? अपराध और सियासत का मुख्तार अंसारी एक ऐसा नाम है, जिसका सिक्का अस्सी के दशक से लेकर साल 2017 तक चला. मगर उत्तर प्रदेश में योगी राज आते ही माफिया-डॉन मुख्तार अंसारी पर मुश्किलों का दौर ऐसा चला कि उसके खात्मे की खबर दिनांक 28 मार्च को आ गई. पूर्वांचल के साथ-साथ यूपी के ज्यादातर इलाकों में माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की तूती बोलती थी. मगर योगी सरकार ने मुख्तार के आपराधिक साम्राज्य को मिट्टी में मिला दिया.