लेटेस्ट न्यूज़

यादव कथावाचक की पिटाई वाले मामले में पूरे केस और अखिलेश को लेकर ये क्या बोल गए राजा भैया

Raja Bhaiya on Akhilesh Yadav: इटावा कथावाचक अपमान मामले में अब राजा भैया की प्रतिक्रया सामने आई है. उन्होंने जो कहा उसे नीचे खबर में विस्तार से जानिए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Photo: Raja Bhaiya
social share
google news

Raja Bhaiya on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यादव कथावाचकों संग हुई बदसलूकी का मामला अभी भी चर्चा के केंद्र में है. मालूम हो कि इटावा के दांदरपुर गांव में कथा सुनाने गए मुकुट मणि यादव और उनके सहायक संत यादव संग बदतमीजी का वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति गर्मा गई थी. खुद सपा चीफ अखिलेश यादव ने यादव कथावाचकों को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया था. अब इसी मामले पर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के मुखिया और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का बयान सामने आया है. जब राजा भैया से अखिलेश यादव को लेकर सवाल हुआ तब उन्होंने क्या कहा, उसे आगे खबर में विस्तार से जानिए.