लेटेस्ट न्यूज़

29 साल की पूजा जाटव के क्रिमिनल माइंड की पूरी कहानी, जेठानी ने बताया कैसे जेठ से भी बना लिए संबंध

Jhansi News: झांसी की 29 साल की पूजा जाटव ने किस तरीके से अपनी सास सुशीला की ह्त्या की, उसकी पूरी कहानी सामने आ गई है. पूजा के क्रिमिनल माइंड की स्टोरी नीचे खबर में विस्तार से पढ़ें.

ADVERTISEMENT

पूजा जाटव झांसी हत्याकांड की मुख्य आरोपी
पूजा जाटव
social share
google news

Jhansi Pooja Jatav News: झांसी में 29 साल की पूजा के खूबसूरत चेहरे के पीछे कातिलाना दिमाग छिपा होगा, यह किसी ने नहीं सोचा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सास सुशीला की हत्या की प्लानिंग में पुलिस और परिवार से बचने के लिए पहले पूजा ने अपने तथाकथित पति संतोष और ससुर अजय प्रताप को ग्वालियर बुलाया. इसके बाद अपनी बहन कामिनी और उसके प्रेमी अनिल वर्मा को बुला लिया, अपनी सास सुशीला की हत्या करने के लिए. किसी को शक न हो इसके लिए तीनों ने पहले घर पर चाय पी. इसी दौरान सुशीला को नशीला इंजेक्शन लगा दिया गया. फिर उसकी हत्या कर घर में रखे करीब 8 लाख के गहने और नकदी लेकर आरोपी फरार हो गए.